गुरु गोविंद सिंह वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प, पार्षद संग्राम सिंह राणा ने की अपील


जगदलपुर
। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद संग्राम सिंह राणा ने वार्ड के प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है।

पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने वार्डवासियों सहित समस्त नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को प्रकट करना चाहिए।

संग्राम सिंह राणा ने नागरिकों से 09 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरु गोविंद सिंह वार्ड के नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और वार्ड के प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS