जगदलपुर. शहर से सटे हॉट कचोरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में बुधवार को कक्षा नौवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में उत्सुक छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में परीक्षा परिणाम जानने पहुंचे.इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया.
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में SMDC अध्यक्ष अभय दीक्षित मौजूद थे. इसके आलावा भूतपूर्व प्राचार्य कविता बिजोलिया एवं वर्तमान प्राचार्य बबीता गुप्ता सहित संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. कक्षा नौवीं की परीक्षा परिणाम में कुमारी गीता बघेल प्रथम स्थान,द्वितीय नूरी खातून एवं सुनीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं.इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई.
जानकारी देते हुए संस्था के वरिष्ठ शिक्षक रामप्रसाद ठाकुर ने बताया कि कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा है. इस परीक्षा में कुल 35 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 22 उत्तीर्ण हुए हैं और 13 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे. जबकि उत्तीर्ण प्रतिशत 63% रहा.


