जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर BCCI लालबाग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों ने रविवार को सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
टीम के सदस्यों ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए भी जरूरी है। सभी ने समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योग की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना था। इस कार्यक्रम में
महेंद्र बघेल, तोमेश कौशल, पप्पू जैन, सौरभ अरोरा, इमरान जिलानी, दिलकेश, दीपेश, विशाल, कुनाल, विवेक, दीनू, विश्वजीत, रिखेंद्र, किशन, चिंटू जी, सोनू सिंह, वेद, अनिल, तीरथ सहित BCCI लालबाग क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


