ग्रीष्मकालीन जुडो-कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रशिक्षण शिविर में कराटे सीखते बच्चे.
 प्रशिक्षण शिविर में कराटे सीखते बच्चे 

जगदलपुर। बस्तर जिला जुडो संघ व  गोसुकुरियो कराते दो एसोसिएशन ब्रांच जगदलपुर के द्वारा दिनाँक 1 मई से 10 जून 2026 तक युवाओं और बच्चों में आत्मरक्षा तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन जुडो-कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित होगा।

यह शिविर विद्या ज्योति स्कूल ग्राउंड, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के बच्चे, किशोर एवं युवा भाग ले सकते हैं। शिविर में प्रतिभागियों को जुडो और कराते की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए जाएंगे। जुडो कराते कोच अब्दुल मोइन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैँ.कोच, अब्दुल मोईन मो, 9826681806

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS