रामनवमी पर हिंगलाजिन माता मंदिर बेड़ागांव में लगा श्रद्धालुओं का तांता,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूजा अर्चना कर माता का लिया आशीर्वाद



जगदलपुर
. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बस्तर की पावन धरती, जगदलपुर के समीप स्थित प्राचीन हिंगलाजिन माता मूल मंदिर बेड़ागांव सोनपुर बकावंड विराजित माँ हिंगलाजिन देवी के दर्शन कर बस्तर की शांति के लिए पूजा अर्चना की.इस दौरान नवरात्रि के इस पावन अवसर मां भगवती शारदा भवानी मैहर वाली महासरस्वती प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया| 

प्रकृति की गोद में बसा बेड़ागांव न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत उदाहरण भी है। यहाँ की पावन धरा, हरियाली और माँ हिंगलाजिन की प्राचीन प्रतिमा क्षेत्र की गौरवशाली पहचान को और भी विशेष बनाती है। 

इस अवसर पर बैस मालगुजार परिवार के सदस्यों सहित मंदिर के अध्यक्ष एवं संरक्षक अजय सिंह बैस, बेड़ागांव पुजारी परिवार, मांझी, चालाकी, सेवादार, सिरहा सरपंच सहित भक्तगण उपस्थित रहे.

मंदिर के अध्यक्ष एवं संरक्षक अजय सिंह बैस ने कहां कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ है। यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS