बोधघाट पुलिस ने बस स्टैंड के पास की घेराबंदी, 10 किलो से अधिक गांजा संग दो गिरफ्तार



जगदलपुर.बोधघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.36 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 18 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पीछे दो संदिग्ध युवक गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद नासिर (40 वर्ष), निवासी दिल्ली और मुकेश कुमार (26 वर्ष), निवासी जोधपुर (राजस्थान) बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से तीन पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS