नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का हुआ संचार-मनीष पारख

जगदलपुर.भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  नितिन नबीन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी के नाम की घोषणा का क्षण पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव के समान था। यह नियुक्ति उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और दीर्घ राजनीतिक अनुभव का प्रमाण है।


प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को जो मजबूती मिली, वह अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान की। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में  उनके उसी कुशल नेतृत्व का लाभ सम्पूर्ण राष्ट्र को प्राप्त होगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है। जिस प्रकार प्रदेश प्रभारी के रूप में उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग छत्तीसगढ़वासियों तथा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को प्राप्त होता रहा, उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी संरक्षण एवं मार्गदर्शन सदैव बना रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS