पल्स पोलियो अभियान का आगाज... नन्हे बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की


जगदलपुर
. बस्तर में पल्स पोलियो अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान जगदलपुर के बोधघाट स्वास्थ्य केंद्र में पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद योगेंद्र पांडे के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की.वही बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों को भी दवा पिलाई गई. स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने की अपील की। 


बस्तर जिले में पोलियो के खिलाफ जंग को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुवात आज से शुरू की गई. इस मेगा अभियान में 0 से 5 वर्ष के एक लाख 24 हजार 377 बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी बच्चा वंचित न रहे, और शत-प्रतिशत कवरेज हासिल हो।

 जिले में कुल 498 बूथ स्थापित किए गए हैँ, जिनमें जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 72 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा, 100 सुपरवाइजर, 1992 टीकाकरण कार्यकर्ताओं, 20 मोबाइल टीम और 24 ट्रांजिट टीम तैनात रहेंगी। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। मोबाइल टीमें बाजारों, मेला-मड़ई, ईंट भट्टों, भवन निर्माण स्थलों, घुमंतु बसाहटों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आने-जाने वाले बच्चों को दवा पिलाएंगी।

ज्ञात हो की सन 2011 से पूरे भारत में एक भी पोलियो का केस दर्ज नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में तो 2002 से और बस्तर जिले में 1996 से कोई प्रकरण रिपोर्ट नहीं हुआ। यही कारण है कि यह अभियान हर साल और सशक्त होता जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS