स्वामी आत्मानंद स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटने का मामला, बच्चों पर पढ़कर एग्जाम देने का दबाव, प्रिंसिपल सस्पेंड


जगदलपुर. बलरामपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में बच्चों को रेप केस में सजा काट रहे आसाराम बापू की किताबें बांट दी गईं। मामला तूल पकड़ने पर शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को हटा दिया है।

ये घटना रघुनाथनगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल की है। 26 अक्टूबर को आसाराम के कुछ अनुयायी स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल महेश प्रजापति की मदद से कक्षा 6 से 8 के बच्चों को 'संस्कार सरिता' नाम की किताबें दीं। किताब में आसाराम की फोटो और उसके विचार छपे हुए थे। बच्चों से कहा गया कि किताब पढ़ कर आओ, बाद में इसका टेस्ट भी होगा। जब बच्चों ने किताब घर ले जाकर दिखाई तो परिजन भड़क गए। उन्होंने कहा - "जो आदमी खुद रेप केस में जेल में है, उसकी किताब हमारे बच्चों को क्यों पढ़ाई जा रही है?" पेरेंट्स ने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की।

DEO एन. निरापुरे ने मामले को गंभीर मानते हुए वाड्रफनगर BEO श्याम किशोर जायसवाल को जांच के लिए भेजा। बयान दर्ज करने के बाद प्रिंसिपल की लापरवाही सामने आई। कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल महेश प्रजापति को पद से हटा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS