डॉ.भीम राव अंबेडकर जयंती पर जगदलपुर में गूंजा जय संविधान जय भीम का नारा



जगदलपुर.भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जी का जयंती 14 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम जगदलपुर के लाल बाग मैदान के पास अंबेडकर जी के स्मृति चिन्ह को नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए। 

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के जयंती में समाज के बहुत सारे वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवनी से आधारित उनके संघर्षों का वर्णन किया और बाबा साहब का मिशन अधूरा हम सबको करना है पूरा ऐसे कई सामाजिक उद्बोधन दिया गया जहाँ सभी समाज पदाधिकारीगण समाज के महिलाएं,बच्चे एवं सभी पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओ के साथ पहुच डॉ भीम राव अंबेडकर के स्मृति को श्रद्धांजलि भी दी.

सभी मूल निवासियों ने बस्तर जिले के हर गांव में अलग बाबा का जयंती मनाया और जगदलपुर में जयंती में नगर के चौक चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया साथ ही बाबा साहब के समाज के प्रति योगदानो का फोटो लगाकर, डी जे से बाबा साहब के ऊपर बने गानों से झूमे सैकड़ों के संख्या नगर भ्रमण किया गया.

बस्तर संभाग के सर्व समाज ने माननीय कलेक्टर सहाब के नाम ज्ञापन भी सौपा जहाँ सभी वर्गों का शहीदों के संबंधित 15 बिंदुओं कि समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण कर माँग किया गया*

कार्यक्रम एस सी,एस टी,ओ बी सी,अल्पसंख्यक समाज द्वारा सफल बनाया गया और सभी समाज के लोगों को बड़ चढ़कर अपना सहयोग देने को लेकर आभार प्रकट किया गया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS