जगदलपुर. बस्तर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के मकसद से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। एसपी ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
इस सूची में निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है वहीं निरीक्षक लीलाधर राठौर को कोतवाली का प्रभारी सौंपा गया है. उसी प्रकार निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना करपावंड,निरीक्षक भोला सिंह राजपूत साइबर सेल प्रभारी जगदलपुर,निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना,निरीक्षक दिलबाग सिंह यातायात शाखा जगदलपुर,निरीक्षक श्रीमती राजकुमारी पांडे महिला थाना, निरीक्षक सुश्री सुरीत सारथी पुलिस नियंत्रण डीपीसीआर 112 जगदलपुर,निरीक्षक रविंद्र मंडावी को रक्षित केंद्र जगदलपुर,निरीक्षक उमेश पाटील को रक्षित केंद्र जगदलपुर तबादला किया गया हैँ.

