आज से शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा : सख्त सुरक्षा, उड़नदस्ता निगरानी और नकल पर ज़ीरो टॉलरेंस

जगदलपुर.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.


वर्ष 2026 हेतु गठित जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल क्र. 1 प्रभारी अधिकारी बी.आर. बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर, दल सदस्य  रज्जी वर्गिस, रत्नेश बैंजामिन,सतरूपा मिश्रा द्वारा शांतिपूर्ण, निर्विध्न एवं सफल संचालन तथा अनुचित साधनो पर रोक एवं केन्द्रों की सतत् निगरानी हेतु उड़न दस्ता दल के साथ शुक्रवार  को आयोजित कक्षा 12वीं विषय भूगोल एवं भौतिक शास्त्र की परीक्षा हेतु 03 केन्द्रो (शा0उ0मा0वि0 नगरनार, शा0उ0मा0वि0 आड़ावाल, शास.उ.मा.वि. मारकेल) का निरीक्षण किया गया, साथ ही केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/

STAR CG NEWS